उत्तरप्रदेश

UP के बहराइच में बहू की जहरीली चाय से मातम, मासूम की मौत, 4 गंभीर, शादी के 7 माह बाद मायके से लेकर पहुची थी जहर

Rewa
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच (bahraich) चाय में जहरीली दवा मिलकर ससुराल वालों को नव व्याहता ने पिला दिया। जिससे 5 लोगो की तबियत बिगड़ गई। और एक मासूम की जान चली गई।

Bahraich / बहराइच : मायके से ससुराल पहुची बहू ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरे परिवार का जीवन संकट में आ गया। घटना यूपी के बहराइच जिले के कोतवाली देहात के मछियाही गांव में सोमवार सुबह आठ बजे की है।

बहू ने पूरे परिवार को खत्म करने के लिए चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। चाय पीते ही 5 लोगों की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 2 साल के मासूम की मौत हो गई। 4 की हालत अभी नाजुक है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

महिला गिरफ्तार

पुलिस जांच में पूरा मामला हत्या के प्रयास का निकला। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला अंकिता पत्नी पूरन जायसवाल को पकड़ लिया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। वह पति के साथ ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। रक्षाबंधन के दिन मायके से ससुराल आई थी। साथ में, जहर भी लाई थी। उसी जहर को चाय में मिलाकर पूरे परिवार को पिला दिया।

प्रेम प्रसंग के चलते उठाया यह कदम

आरोपी महिला के देवर जितेंद्र का आरोप है कि मायके में उसकी भाभी का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग था। यही वजह है कि वह ससुराल में नही रहना चाहती थी।

चाय पीते ही बिगड़ी तबियत

अंकिता ने घर के सभी सदस्यों को सुबह चाय दी। बच्चे पहले चाय पीने लगे इसलिए उनकी तबीयत भी पहले बिगड़ी। पंचराम, जितेंद्र, सृष्टि, शिवांशी व रुद्रांश को उल्टियां होनी शुरू हो गईं। जो बंद नहीं हो रहीं थीं। अस्पताल ले जाने पर रुद्रांश की मौत हो गई।

Next Story