उत्तरप्रदेश

UP के ललितपुर में खाद को लेकर बिगड़ रहे हालात, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की में 2 किसान घायल

UP के ललितपुर में खाद को लेकर बिगड़ रहे हालात, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की में 2 किसान घायल
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) में पुलिस की धक्का मुक्की से दो किसान घायल।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) में खाद वितरण के दौरान पुलिस के जवानों और किसानों के बीच हुई धक्का मुक्की में 2 किसान घायल हो गये। जिसके बाद किसानों ने सडक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासन के आधिकारी किसानो के समझा रहे थे कि एक घायल किसान ने दारोगा को एक चांटा जड़ दिया। लेकिन अधिकारियों ने मामले को सम्हाल लिया।

क्या है मामला

मामले के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार नाराहट कस्बे में स्थित सहकारी समिति पर खाद के लिए सुबह 4 बजे से किसान लाइन में लगे हुए थे। इसी लाइन में नाराहट निवासी बुजुर्ग किसान जमुना प्रसाद भी लगे हुए थे। दोपहर के समय कुछ किसान आगे जाकर लाइन में लग रहे थे। जिसका जमुना प्रसाद सहित अन्य किसानों ने इसका विरोध किया। बताया जाता है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और किसानों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिसमें गिरकर जमुना प्रसाद और एक अन्य किसान घायल हो गया। जमुना प्रसाद के चेहरे में चोट लग गई। किसानों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गये और सड़क पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

जिसकी जानकारी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची और वह मौके पर पहुंचे। किसानो को समझाइस दी लेकिन बात बनने से पहले और भी बिगड गई। घायल किसान जमना प्रसाद ने वहां मौजूद एक दारोगा को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों मामला बढ़ने नहीं दिया।

खाद के लिए किसान परेशान

उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश में खाद का संकट किसानों को परेशान किये है। हालत यह है कि खाद गोदामों में किसान सुबह से शाम तक लाइन में खडे दिख रहे हैं। खाद वितरण व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात किया गया है। व्यवस्था बनाने के दौरान कई बार पुलिसकर्मियों से ही विवाद हो रहा है। हालता यह है कि खाद की कमी को ध्यान में रखकर किसानों को प्रति एकड दो बारी खाद दी जा रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story