उत्तरप्रदेश

मथुरा-वृंदावन जाने वालों के लिए जरूरी सूचना, प्रशासन ने व्यवस्था में किया है परिवर्तन, लगाए हैं प्रतिबंध

मथुरा-वृंदावन जाने वालों के लिए जरूरी सूचना, प्रशासन ने व्यवस्था में किया है परिवर्तन, लगाए हैं प्रतिबंध
x
मथुरा वृंदावन। अगर आप नववर्ष या क्रिसमस के अवसर पर मथुरा वृंदावन जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं। हम आपको एक जरूरी सूचना देने जा रहे हैं।

मथुरा वृंदावन। अगर आप नववर्ष या क्रिसमस के अवसर पर मथुरा वृंदावन जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं। हम आपको एक जरूरी सूचना देने जा रहे हैं। हम सावधान इसलिए कर रहे हैं कि मथुरा प्रशासन ने भीड़ की आशंका को देखते हुए चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही कई मार्गों डाइवर्ट किए गए हैं। ऐसे में मथुरा वृंदावन जाने वाले लोगों को यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अन्यथा बाहर से जाने वाले लोग वृंदावन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

2 जनवरी तक रहेगा प्रतिबंध

वृंदावन प्रशासन ने नववर्ष और क्रिसमस की छुट्टी को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जिसमें अलग-अलग जगहों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कोई भी चार पहिया वाहन 24 दिसंबर की शाम से लेकर 2 जनवरी 2022 तक सीधे प्रवेश नहीं कर पाएगा। वृंदावन पहुंचने के पूर्व कई जगह अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यहां है पार्किंग की व्यवस्था

वृंदावन में बाहर से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए कई जगह अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं। यहां वाहनों को खड़ा कर यात्रीगण मंदिर के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से वृंदावन जाने वाले बड़े वाहनों को छटीकरा मार्ग पर रुकमणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। जैन वाले नए रोड से आने वाले वाहनों को 6 शिखर मंदिर के पास या फिर गांव सनरख मोड़ पर रोका जाएगा।

व्यवस्था कुछ इस तरह

  • मथुरा से आने वाले चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप जिला अस्पताल की पार्किंग में रुकेंगे।
  • यमुना दसवीं की ओर से आने वाले वाहन दारू पार्किंग में खड़े होंगे।
  • बांकेबिहारी मंदिर तथा उसके आसपास की गलियों मैं बैरिकेडिंग की जाएगी।
  • श्री बांके बिहारी मंदिर मैं भीड़ कंट्रोल करने वन वे व्यवस्था की जाएगी। गेट 1 से प्रवेश तथा गेट नंबर 2 से निकासी दी जाएगी।
  • यह व्यवस्था 25 दिसंबर से शुरू होकर 2 जनवरी तक रहेगी।

Next Story