उत्तरप्रदेश

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, चकनाचूर हुई ऑटो, 2 की मौके पर मौत 4 घायल

sidhi mp news
x
बहराइच में भीषण सड़क हादसा हादसा हो गया जिसमे दो की मौके पर ही मौत हो गई।

बहराइच (Bahraich) तेज रफ्तार ऑटो अज्ञात वाहन से टकरा गई। मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे में ऑटो बुरी तरह चकनाचूर हो गई। ऑटो में सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं 4 लोग घायल हैं। हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी आटो को देखने से ही ऐसा प्रतीत होता है कि मानो ऑटो में सवार शायद ही कोई व्यक्ति बचा हो।

यहां हुआ हादसा

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह जयपुर बहराइच हाईवे के चहलारी घाट पुल के पास मजदूरों से भरा आर्टो तेज रफ्तार डीसीएम से टकरा गई। ऑटो में 6 लोग सवार थे। इस हादसे में गोपालगंज के रहने वाले शिव कुमार साहनी 20 वर्ष तथा शुभ साहनी 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पहुंची पुलिस

हाईवे पर घटित हुई घटना के बाद राहगीरों ने थाना प्रभारी कूदी को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से आटो को सीधा करवाया। लागों ने आटो में फंसे घायलों और मृतकों के शव निकाल कर अस्पताल भेजवाया गया।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत बताया कि घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। वही अन्य दो घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गम्भीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल से रेफर करने की तैयारी चल रही है।

हाईवे में आए दिन हो रहे हादसे

हाईवे में वाहनों की तेज रफ्तार हादसे का कारण बनती जा रही है। सड़कें चौड़ी होने के पश्चात भी वाहनों की तेज रफ्तार और बाद में गति में नियंत्रण न कर पाने से लगातार हादसे हो रहे हैं। वही हादसे का मुख्य कारण यह भी माना जा रहा है कि चालकों द्वारा सड़क पर लगे चिन्हों का सही रूप से पालन नहीं किया जाता जिससे हादसे हो रहे हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story