उत्तरप्रदेश

होली पर बदलाः पुरानी रंजिश पर चला चाकू, तीन गंभीर रूप से घायल

Manoj Shukla
30 March 2021 9:42 AM GMT
होली पर बदलाः पुरानी रंजिश पर चला चाकू, तीन गंभीर रूप से घायल
x
उत्तर प्रदेश। होली पर्व पर कई जगह गंभीर वारदातें हुई हैं। ऐसी एक हैरान कर देने वाली घटना प्रदेश के बहराइच शहर के राजापुर इलाके में हुई। जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए लखनउ रेफर किया गया हैं। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार होली की टोली रंग-गुलाल खेलते हुए आगे बढ़ रही थी। जैसे ही यह टोली सिविल लाइन पानी टंकी के रायपुर राजा के समीप पहुंची तो कुछ अज्ञात लोगों ने दुर्गेश सिंह, जय प्रकाश एवं शिवेन्द्र प्रताप सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए।

आनन-फानन में घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें लखनउ स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस पूरे मामले में एसपी सुजाता सिंह का कहना है कि हम पूरे घटना की जांच कर रहे हैं जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इस घटना के पीछे को मुख्य कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा हैं।

माना जा है कि आरोपी बदला लेने के नीयत से घात लगाए बैठे हुए थे। वह मौके की तलाश में थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला वह बदला लेने की नीयत से घटना को अंजाम देकर मौके से रफू-चक्कर हो गए हैं।

Next Story