![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- तेज रफ्तार स्कार्पियो...
तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में पलटी, 3 की मौत, पढ़िए पूरी खबर
![तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में पलटी, 3 की मौत, पढ़िए पूरी खबर तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में पलटी, 3 की मौत, पढ़िए पूरी खबर](https://www.rewariyasat.com/uploads/2020/10/UP.jpg)
तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में पलटी, 3 की मौत, पढ़िए पूरी खबर
चित्रकूट । चित्रकूट उत्तरप्रदेश के राजापुर पहाड़ी थाना क्षेत्र के बकटा गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटी खाते हुए नहर में जा गिरी। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में 2 बच्चे और 1 महिला शामिल है। सभी कौशाम्बी के बताए गए हैं।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कौशाम्बी निवासी लोग दो स्कार्पियो में सवार होकर चित्रकूट आ रहे थे। रास्ते में नहर की पटरी में तेज रफ्तार भाग रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।
![तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में पलटी, 3 की मौत, पढ़िए पूरी खबर](https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/10/UP.jpg)
ड्यूटी से घर पहचे पुलिस आरक्षक का रस्सी में लटकता मिला शव : SATNA NEWS
घटना में दो बच्चे सहित एक महिला की मौत गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को चित्रकूट अस्पताल ले जाया गया जहां से प्रयागराज के रेफर कर दिया गया है। जहां घायलों का उपचार जारी है।
घटना शनिवार की सुबह 4 से 5 बजे के आसपास की बताई गई है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
दर्दनाक हादसे से कांपा रीवा: दम्पति के ऊपर ट्रक पलटा, 2 की मौत, 1 घायल : REWA NEWS
रीवाः जिले में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज मिले इतने संक्रमित
सब्जियों के दाम तय करने की तैयारी में मध्यप्रदेश सरकार, पढ़िए पूरी खबर
![Aaryan Dwivedi Aaryan Dwivedi](/images/authorplaceholder.jpg)