उत्तरप्रदेश

UP Weather: यूपी में अगले 48 घंटों में झमाझम बारिश के आसार

UP Monsoon 2023
x
UP Mausam Ki Jankari, UP Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (Uttar Pradesh Weather Department) के अनुसार मानसून अब उत्तर प्रदेश पर मेहरबान होगा।

UP Mausam Ki Jankari, UP Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (Uttar Pradesh Weather Department) के अनुसार मानसून अब उत्तर प्रदेश पर मेहरबान होगा। अगले दो दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 27 जून को भी राज्य में हल्की से सामान्य बारिश की उम्मीद है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पूर्वांचल से अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चला है।

मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों में यह पूरे उत्तर प्रदेश को अपने दायरे में ले लेगा इस बात के पूरे आसार बन गये हैं। उन्होंने बताया कि मानसून पूर्वांचल में सिद्धार्थनगर से अब बिजनौर व सहारनपुर के आसपास केन्द्रित हो है। चुका मानसून की ट्रफ लाइन महाराष्ट्र में अलीबाग, उदयगीर, नागपुर, माडला, उत्तर प्रदेश में सोनभद्र, बिहार में बक्सर, उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर, उत्तराखंड में पंतनगर, यूपी में बिजनौर से होकर गुजर रही है।

Next Story