उत्तरप्रदेश

Free Ration: मुफ्त राशन देने के लिए सरकार ने फिर की घोषणा, राशनकार्ड धारकों को इतना मिलेगा लाभ

Free Ration: मुफ्त राशन देने के लिए सरकार ने फिर की घोषणा, राशनकार्ड धारकों को इतना मिलेगा लाभ
x
Free Ration In UP: योगी सरकार (Yogi Government) के 100 दिन पूरा होने पर सरकार ने यह तोहफा प्रदेश के गरीबों को दिया है।

Free Ration In UP: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के गरीब जनता को फ्री में राशन (Free Ration) दे रही है। लेकिन इसका लाभ अब और ज्यादा समय तक मिले इसके लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने निर्णय लेते हुए फ्री राशन अगले 3 माह देने की घोषणा कर दी है। अब सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश की गरीब जनता में खुशी की लहर व्याप्त है। बताया जाता है कि योगी सरकार (Yogi Government) के 100 दिन पूरा होने पर सरकार ने यह तोहफा प्रदेश के गरीबों को दिया है।

30 सितम्बर तक मिलेगा राशन

जानकारी के अनुसार योगी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अगले तीन महीने तक फ्री राशन देने की घोषणा की है। कहा गया है अब गरीबों को 30 सितम्बर तक फ्री राशन दिया जायेगा। वहीं लोगो का कहना है कि सरकार इस योजना को और आगे भी बढ़ा सकती है।

अंत्योदय योजना का मिल रहा लाभ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब लोगों को 35 किलो खाद्यान्न दे रही है। जिसमें लोगों को गेंहू, चावल, दाल, नमक और चीनी मिलता है। वहीं पीएम गरीब कल्याण योजना के अंर्तगत मुफ्त राशन मुहैया करवा रही है।

100 दिन पूरा होने की खुशी

दूसरी बार भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई है। वहीं योगी जी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश की जनता ने उन्हे अपना अमूल्य मत देकर अपना भरोशा जताया। जिस पर योगीजी और भाजपा दोनों गदगद है। दूसरी पारी के 100 दिन पूरा होने के पहले ही गरीबों को सितम्बर 30 तक मुफ्त खाद्यान्न देने की घोषणा कर दी। जिससे प्रदेश जनता मे काफी उत्साह देखा गया है।

Next Story