उत्तरप्रदेश

Free Ration Date In UP: बड़ा ऐलान! फ्री राशन बांटने की तारीख हुई फाइनल, फटाफट जाने कब से कब तक मिलेगा अनाज

Free Ration Date In UP
x

Free Ration Date In UP

Free Ration Date In Uttar Pradesh: गरीबों को सरकार खाद्यान्न उपलब्ध करवा रही है।

Free Ration Distribution Date In UP | Free Ration Distribution Date In Uttar Pradesh: गरीबों को सरकार खाद्यान्न उपलब्ध करवा रही है। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्यान्न वितरण की तारीख फाइनल कर दी है। बताया गया है कि निशुल्क राशन वितरण 23 अगस्त किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ के प्रभारी डीएसओ संतोष कुमार ने की जानकारी दें। कहा गया है कि सभी पात्र हितग्राही योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर खाद्यान्न वितरण नहीं किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो इसकी शिकायत क्षेत्र के एआरओ से की जा सकती है।

कितना दिया जा रहा राशन

जानकारी के अनुसार हितग्राहियों को प्रति यूनिट 5 किलो कि दर से खाद्यान्न दिया जाता है। यहखाद्यान्न गृहस्ती कार्ड धारकों के लिए है। वही बताया गया है कि अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल कुल 35 किलो का राशन किया जाता है।

अपात्रों के कार्ड हो रहे निरस्त

एक ओर जहां पात्र हितग्राही जिनका नाम नहीं जुड़ा है उन्हें योजना का लाभ दिलवाने के लिए प्रधान वग्राम सचिव के प्रस्ताव पर नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए एक टीम बनाई गई है जिसमें ग्राम सचिव लेखापाल आंगनवाड़ी व नगर पालिका के कर्मचारी को शामिल किया गया है।

वहीं दूसरी ओर अपात्रों के नाम काटे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा हरदोई पूर्ति विभाग की ओर से डीएम के आदेश पर राशन कार्डो का सत्यापन किया जा रहा है। अब तकरीबन 2279 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिसमें 167 अंत्योदय कार्ड वह पात्र गृहस्थी के 2212 कार्ड निरस्त किए गए।

बताया गया है कि जिन अपात्र लोगों के नाम काटे गए हैं उनके द्वारा गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लिया जा रहा था। बताया गया था कि इन हितग्राहियों के पास पक्का मकान होने के साथ ही, चार पहिया वाहन तथा जमीन अधिक थी। इसके बाद भी इनके द्वारा योजना का गलत तरीके से लाभ लिया जा रहा था। ऐसे में जांच के दौरान अपात्रों के नाम काटे गए हैं।

Next Story