उत्तरप्रदेश

यूपी में चार रोहिंग्या हुए गिरफ्तार, मानव तस्करी का करते थे काम

News Desk
20 Jun 2021 11:44 AM GMT
यूपी में चार रोहिंग्या हुए गिरफ्तार, मानव तस्करी का करते थे काम
x
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने मेरठ और बुलंदशहर से 4 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड नूर आलम उर्फ रफीक के इनपुट पर अवैध रूप से रह रहे 4 रोहिंग्या को एटीएस ने पकड़ा है। रोहिंग्या पर यूपी एटीएस की लगातार कार्रवाई जारी है। इससे पूर्व गुरुवार को भी यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से 2 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया था।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि रोहिंग्यो को भारत भेजने वाले गिरोह के 4 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। देश मे इस वर्ष सर्वाधिक 15 रोहिंग्या की उत्तरप्रदेश से गिरफ्तारी हुई है। यह ये गिरोह म्यामांर-बांग्लादेश के रोहिंग्या को भारत भेजता है। मानव तस्करी के साथ ये गिरोह अवैध दस्तावेज बनवाने का काम करता है।

एडीजी कानून-व्यवस्था ने आगे बताया कि मेरठ में हाफिज शफीक रोहिंग्याओ का गिरोह चला रहा था। महिलाओं की हवाई मार्ग से मलेशिया जैसे देशों में तस्करी की जाती थी। यह गिरोह गलत दस्तावेजों के जरिये नौकरियां दिलाकर कमीशन लेते थे। साथ ही हवाला के जरिये काला धन का आदान-प्रदान करते थे। गिरफ्तार रोहिंग्या के पास से सोने जैसी धातुएं भी बरामद हुई हैं।

फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वालों की भी तलाश एटीएस द्वारा की जा रही है। आपको जानकारी दे देते हैं कि उत्तरप्रदेश की एटीएस लगातार ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर लगाए है। जहां ऐसे भी संदिग्ध देखे जाते हैं उनके कार्यप्रणाली की निगरानी करते हुए संदिग्ध होने पर पकड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि रोहिंग्या गिरोह उत्तरप्रदेश में काफी फेला हुआ है। हालांकि ऐसे लोग देश भर में अपना पांव पसारने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।

Next Story