उत्तरप्रदेश

फैक्ट्री में भीषण आगजनी, 13 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। फैक्ट्री में अचानक से आग लगने की वजह से 13 कर्मचारियों के झुलस गये तो वहीं इसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आगजनी की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाडियां मौके पर पहुंच गई है और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र के साइट 4 की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी किसी को नही है।
वही आगजनी की सूचना मिलने पर दमक की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने लगी। बताया जाता है कि आग लगने से किसी बडे जन हांनि की जानकारी नहीं मिली है।

आग अचानक लगने से करीब 13 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है। जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घयलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जहां घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाने के लिए कम्पनी की टीम जुट गई है। वही पुलिस भी मामले की जानकारी एकत्र कर रही है। अभी तक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शिवरात्रि के पावन अवसर पर पटलेश्वर शिव मंदिर में आग लग गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के प्रयास के बाद आग पर पा लिया गया।

वहीं गाजियाबाद से सटे नोएडा में भी शिवरात्रि के दिन आग लगने की घटना हुई। सेक्टर-7 की एक इमारत में आग लग गई। लेकिन इन घटनाओं में किसी भी जनहानि की जानकारी नहीं मिली है।

Next Story