उत्तरप्रदेश

Farming Business Idea: इस तरह करें खेती, होगा बंपर फायदा, मालामाल हो जायेंगे किसान

Rewa MP News
x
किसानी भी व्यापार का एक बढ़िया विकल्प निकल कर सामने आया है। अगर गेहूं चावल की खेती छोड़कर किसान कुछ पैसे की खेती करने लगे तो उनका जेब कभी पैसों से खाली नहीं रहेगा।

Tomato Namdhari 4266 Variety Farming: किसानी भी व्यापार का एक बढ़िया विकल्प निकल कर सामने आया है। अगर गेहूं चावल की खेती छोड़कर किसान कुछ पैसे की खेती करने लगे तो उनका जेब कभी पैसों से खाली नहीं रहेगा। आज इतने उन्नत किस्म के बीज तैयार कर बाजारों में उपलब्ध हैं जिनको खेत में बोने के बाद किसान को अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है। और जब अच्छा उत्पादन प्राप्त होगा तो निश्चित तौर पर किसान की जेब पैसे से भरी रहेगी। आज हम बात करने जा रहे हैं टमाटर के नामधारी किस्म की। इसे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है।

Namdhari Tamatar Ki Kheti, Utpadan:

क्या है नामधारी 4266

वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई यह टमाटर की बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली एक खास किस्म है। इसकी खेती अगर पाली हाउस में लगाकर की जाए तो बंपर उत्पादन प्राप्त होता है। वही बाहर खुले खेत में भी बोनी कर भरपूर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। नामधारी 4266 टमाटर की खेती करने के बाद किसान गरीबी भूल जाएगा।

आइए जानें कुछ इस तरह

  • नामधारी 4266 टमाटर हीरो पाई करने के बाद 45 दिनों के अंदर फल निकलने शुरू हो जाते हैं। इन फसलों को तोड़कर हम बाजार में बेच सकते हैं। सामान्य तौर पर कहा जाता है कि यह अन्य किस्म से 3 गुना अधिक उत्पादन देता है।
  • नामधारी 4266 टमाटर कीड़े मकोड़े और बीमारी लगने की संभावना बहुत कम पाई जाती है। ऐसे में कीटनाशक का भी उपयोग नहीं होता। साधारण उपायों के माध्यम से ही कीटनाशकों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में किसान की लागत घटती है और आमदनी बढ़ जाती है।
  • टमाटर की किस्म को जिसे नामधारी 4266 के नाम से जाना जाता है इसे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है। आज इस तरह के टमाटर के बीजों की मांग पूरे देश में है।
  • बताया गया है कि नामधारी 4266 टमाटर का उत्पादन 12 से 14 कुंटल का उत्पादन प्राप्त होता है। सामान्य या अन्य किस्म के टमाटरो में मात्र 4 से 6 कुंटल का ही उत्पादन है।
  • इसलिए किसानों से इस तरह के उन्नत किस्म के बीजो का उपयोग कर भरपूर उत्पादन प्राप्त करने के लिए कहा जाता है।
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story