उत्तरप्रदेश

Dulha Dulhan Suhagrat: सुहागरात की रात दरवाजे के बाहर रिश्तेदारों से बात करता रहा दूल्हा, पीछे के दरवाजे से दुल्हन ने प्रेमी संग कर डाला बड़ा कांड

suhagrat_kand
x

suhagrat_kand

आज इंटरनेट के जमाने में शादी जैसा पवित्र बंधन भी मजाक बनकर रह गया है।

Dulha Dulhan Suhagrat: आज इंटरनेट के जमाने में शादी जैसा पवित्र बंधन भी मजाक बनकर रह गया है। आये दिन सोशल मीडिया में दूल्हा दुल्हन से कोई न कोई मामला देखने, पढ़ने या फिर सुनने को मिल ही जाता है। कई बार तो चौंका देने वाले मामले सामने आ जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने मौका पाकर एक ऐसा कांड कर डाला जिसे सुनने के बाद ससुराल और मायके के लेग मुह छिपा रहे हैं।

कौन सा कांड कर डाला dulha dulhan news

अब आपको लग रहा होगा कि आखिर दुल्हन ने क्या कांड कर डाला। तो आप जान लें कि मायके से विदा होकर ससुराल आई दुल्हन सुहागरात के पहले मौका लगाकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। दुल्हन के इस कांड से सभी हैरान और परेशान हो गये। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा बहुत कम ही सुनने में आता है।

कहां का है मामला dulhan ne diya dulhe ko dhokha

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि 1 फरवरी को पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव में बारात आई। दूसरे दिन 2 फरवरी को बारात विदा होकर दुल्हन को साथ लेकर दूल्हा अपने गांव पहुंच गया। वह बारातियों के आवभगत में लगा हुआ था कि तभी मौके का फायदा उठाकर उसकी दुल्हन गायब हो गई।

बताते हैं कि दूल्हा जब खाली होकर अपने कमरे में पहुंचा तो वहां दुल्हन नदारद थी। कमरे में दुल्हन को न पाकर दूल्हा अपने घर वालों से पूछने गया। लेकिन उनके द्वारा बताया गया कि दुल्हन तो कमरे में थी। परिजनों के साथ दुल्हन की तलाश शुरू हुई तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि पीछे के दरवाजे से निकली है। कुछ देर बाद पता चला कि वह अपने प्रेमी के संग मोटरसाइकिल में बैठकर भाग निकली है।

थाने पहुंचे परिजन

इतनी जानकारी होने के पश्चात परिवार के लोगों ने दुल्हन के मायके में फोन कर सारी जानकारी दी। कुछ ही देर में लड़की के परिजन भी पहुंच गए। तलाश करने का प्रयास किया लेकिन पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ कहीं भाग गई है।

मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने तलाश के बाद पुलिस की सहायता के लिए तरकुलवा पुलिस के पास पहुंचे। लेकिन इस मामले में तरकुलवा पुलिस का कहना है कि यह मामला पटहेरवा थाने का है ऐसे में उन्हे वहां जाने के लिए कहा गया है।

Next Story