उत्तरप्रदेश

Dulha Dulhan Suhagrat: दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर सुहागरात पर दूल्हे को दिया धोखा, खबर पढ़ आपको भी शादी करने से लगने लगेगा डर

Dulha Dulhan Suhagrat: दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर सुहागरात पर दूल्हे को दिया धोखा, खबर पढ़ आपको भी शादी करने से लगने लगेगा डर
x
सड़क पर चलते व्यक्ति के साथ कब हादसा हो जाए यह कहा नहीं जा सकता।

Uttar Pradesh News: सड़क पर चलते व्यक्ति के साथ कब हादसा हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। यह बात आपने भी सुना होगा। लेकिन शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन मौका लगाकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो जाय ऐसा बहुत कम ही सुनने में आता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले मे एक ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यहां एक दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची और मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकली। जब दुल्हन भागी उस समय पति रिश्तेदारों की आवभगत में लगा हुआ था। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो दुल्हन गायब मिली।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि 1 फरवरी को पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव में बारात आई। दूसरे दिन बारात विदा होकर दुल्हन को साथ लेकर दूल्हा अपने गांव तरकुलवा थाना क्षेत्र पहुंच गया। वह बारातियों के आवभगत में लगा हुआ था कि तभी मौके का फायदा उठाकर उसकी दुल्हन गायब हो गई।

कैसे लापता हुई दुल्हन

बताया जाता है कि रिश्तेदारों की आवभगत करने के पश्चात दूल्हा जब खाली होकर अपने कमरे में पहुंचा तो वहां दुल्हन नदारद थी। कमरे में दुल्हन को न पाकर दूल्हा अपने घर वालों से पूछने गया। लेकिन उनके द्वारा बताया गया कि दुल्हन तो कमरे में थी। परिजनों के साथ दुल्हन की तलाश शुरू हुई तू मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि पीछे के दरवाजे से निकली एक महिला किसी के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर निकल गई है।

थाने पहुंचे परिजन

इतनी जानकारी होने के पश्चात परिवार के लोगों ने दुल्हन के मायके में फोन कर सारी जानकारी दी। कुछ ही देर में लड़की के परिजन भी पहुंच गए। तलाश करने का प्रयास किया लेकिन पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ कहीं भाग गई है।

मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने तलाश के बाद पुलिस की सहायता के लिए पहुंचे। उन्होंने सारी जानकारी बताते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story