उत्तरप्रदेश

Dulha Dulhan Suhagrat: दूल्हा-दुल्हन मना रहे थे सुहागरात, तभी कमरे से चीखते हुए निकली दुल्हन...फिर...

Dulha Dulhan Suhagrat: दूल्हा-दुल्हन मना रहे थे सुहागरात, तभी कमरे से चीखते हुए निकली दुल्हन...फिर...
x
Dulha Dulhan Suhagrat: शादी के बाद दुल्हन को विदाई कराकर दूल्हा अपने घर ले गया। लेकिन सुहागरात को एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद दूसरे ही दिन पत्नी चीखती चिल्लाती ससुराल वालों को गाली देते थाने पहुंच गई।

Dulha Dulhan Suhagrat: हिंदू धर्म में शादी विवाह सात जन्मों का बंधन माना जाता है। विवाह के समय अदा की जाने वाली रस्मों में अग्नि को साक्षी मानकर पति पत्नी सात फेरे लेते हैं। साथ ही पत्नी पति को सात वचन देती है तो वही पति भी पत्नी को सात वचन देता है। दोनों अपने दिए हुए वचनों का पालन करने के लिए देवी देवताओं को साक्षी मानकर वचनबद्ध होते हैं। लेकिन आज के जमाने में शादी के तुरंत बाद ही यह सभी संस्कार धरे के धरे रह जाते हैं पति पत्नी थाने पहुंचते हैं।

क्या और कहां का है मामला UP Dulha Dulhan Suhagrat

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। शादी के बाद दुल्हन को विदाई कराकर दूल्हा अपने घर ले गया। लेकिन सुहागरात को एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद दूसरे ही दिन पत्नी चीखती चिल्लाती ससुराल वालों को गाली देते थाने पहुंच गई। मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे दोनों पक्ष स्थिति समझे और मामला तलाक की ओर बढ़ गया ।

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गौरा नगर निवासी आनंद अग्रवाल का विवाह हरियाणा होडस निवासी रेखा के साथ तय हुई। 10 मई को बारात आई थी। 11 मई को सुबह विदाई हुई। 12 मई शुक्रवार को सुबह-सुबह वह तमाशा मचा की वैवाहिक खुशियों का माहौल पूरी तरह गायब हो गया।

गाली देने लगी बहू

बताया जाता है कि 11 मई को सुहागरात थी। 12 मई को सुबह सुबह बहु कमरे से गाली देते हुए निकली। घरवालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। ससुराल वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं समझी। दूल्हा भी समझाने का प्रयास कर ही रहा था लेकिन वह नाकाम रहा। अंत में मामला थाने जा पहुंचा।

ससुराल वालों ने लगाया आरोप

पति ने पत्नी की इस हरकत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह पागल है। इसे अवश्य ही पागलपन के दौरे पड़ते हैं। लेकिन इस बात को छुपा कर शादी की गई। जब यह मामला थाने में पहुंचा। लड़की के घर वालों को बुलाया गया मामला खुलकर सामने आया।

लड़की वालों ने स्वीकार किया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार है। वह एक मानसिक रोगी है। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद के बाद मामला इस बात पर तय हुआ कि दोनों पक्ष एक दूसरे को तलाक दे दे।

Next Story