उत्तरप्रदेश

Dulha Dulhan Suhagrat: सुहागरात पर फूलों से सजाया गया बिस्तर, सुबह बिस्तर पर मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, पूरे गांव में मच गया बवाल

dulha_dulhan_suhagrat
x

dulha_dulhan_suhagrat

Dulha Dulhan Suhagrat: शादी के बाद सुहागरात हर जोड़े का सपना होता है।

Dulha Dulhan Suhagrat: शादी के बाद सुहागरात हर जोड़े का सपना होता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सुहागरात के लिए सजाया गया बिस्तर दूल्हा दुल्हन के लिए मौत का बिस्तर बन गया। मौत कैसे हुई अभी इन के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हुआ चाहे जो भी हो लेकिन इस घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

कहां का है मामला

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना कैसरगंज जिला में एक ऐसी घटना घट जिस पर सहसा विश्वास नहीं होता। विवाह के बाद दुल्हन घर पहुंची। पूरे घर में खुशियों का माहौल आया हुआ था। दिनभर की रस्म अदायगी के बाद रात के समय दूल्हा दुल्हन सुहागरात के लिए अपने कमरे में चले गए। लेकिन दूसरे दिन सुबह नवविवाहित जोड़ा अपने बिस्तर पर मृत पाया गया।

बताया गया है कि कैसरगंज क्षेत्र के गोड़हिया नंबर 4 निवासी प्रताप का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर 3 की रहने वाली पुष्पा से हुई थी। 30 मई को बारात आई और 31 मई को सुबह सुबह धूमधाम के साथ बारात विदा हो गई। रात में नव दंपति अपने कमरे में चले गए। लेकिन सुबह जब दरवाजा देर तक नहीं खुला तो लोग परेशान हो उठे।

कमरे में देखने के बाद पता चला कि बिस्तर पर पुष्पा और प्रताप बेहोश पड़े हुए हैं। लोगों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस लगा रही पता

लड़की पक्ष के लोगों को लड़के पक्ष के लोगों ने जानकारी दी। दोनों परिवार के लोग एकत्र हुए और साथ में पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने पूरा मामला समझते हुए मामला जांच में लिया है। पुलिस का कहना है कि जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है पूरा मामला पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Next Story