उत्तरप्रदेश

Dulha Dulhan Suhagrat: सुहागरात और दुल्हन का सपना लेकर ससुराल गया दूल्हे के साथ हो गया कांड, जाने वजह

suhagrat
x

suhagrat

Dulha Dulhan Suhagrat: ब्याहकर दुल्हन लाने तथा सुहागरात के मीठे-मीठे सपने संजोए दूल्हा, दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा जरूर लेकिन उसकी किस्मत में दुल्हन लिखी ही नहीं थे.

UP News: ब्याहकर दुल्हन लाने तथा सुहागरात के मीठे-मीठे सपने संजोए दूल्हा, दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा जरूर लेकिन उसकी किस्मत में दुल्हन लिखी ही नहीं थे। उसे बैरंग वापस आना पड़ा। बारात तो धूमधाम से पहुंची लेकिन बीच में ही मामला बिगड़ गया दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। पंचायत भी बैठी लेकिन मामला हल नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को कहते सुना गया कि इसके नसीब में दुल्हन है ही नहीं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में यह घटना घटित हुई है। लखीमपुर जिले के नयागांव जाट थाना पसिगामा से आशीष बारात लेकर हरदोई के उत्तरी नगर जोशी परिवार के यहां आया हुआ था। जनवासे से बारात रवाना हुई लेकिन दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचते-पहुंचते पियक्कड़ बिराती आपस में ही भिड़ गए। किसी तरह मामला शांत हुआ लेकिन। बराती आपस में ही खाना खाते समय फिर लड़ गए। जिससे लड़की वालों को भी समझाइस के लिए आना पड़ा।

लेकिन यहां मामला तब और बिगड़ गया जब पियक्ंकड़ों का साथ देते हुए दूल्हे ने भी विवाद करना शुरू कर दिया। पता चला कि दूल्हा भी शराब के नशे में है। पहले तो इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नही बनी।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार

बताते हैं कि यह मामला दुल्हन के पास तक पहुंचा। पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में धुत है। जैसे ही इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई वह गुस्से से आग बबूला हो गई। उसने साफ शादी से इंकार कर दिया। लोगों द्वारा समझाइश दी गई कि अबयह शराब नहीं पिएगा। लेकिन लड़की ने ठान लिया कि वह पियक्कड़ से विवाह नहीं करेगी।

दुल्हन ने दिया तर्क

दुल्हन को समझाने के लिए बाराती और बाराती पक्ष के लोग समझाइश दे रहे थे। लेकिन इसी बीच दुल्हन ने एक जबरदस्त तर्क दिया। दुल्हन का कहना है कि विवाह जैसे पुनीत कार्य के समय अगर यह दूल्हा शराब पीने से अपने आप को नहीं रोक सका तो यह जीवन में कभी भी अपने आप को शराब पीने से नहीं रोक पाएगा। महिला का कहना था कि शादी दो शरीर का नहीं दो आत्माओं का मिलन होता है। लेकिन दूल्हे को इस बात का कतई भी ज्ञान नहीं है। ऐसे में उसने शादी से इंकार कर दिया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story