उत्तरप्रदेश

Crime In Honeymoon: हनीमून पर दुल्हन ने दूल्हे को पिलाई नशीली चाय, जब युवक की नींद खुली तो... ससुराल वालों ने कहा उसे भूल जाओं

Crime In Honeymoon: हनीमून पर दुल्हन ने दूल्हे को पिलाई नशीली चाय, जब युवक की नींद खुली तो... ससुराल वालों ने कहा उसे भूल जाओं
x
Crime In Honeymoon: हनीमून पर गए दूल्हे को दुल्हन ने नशीली चाय.

धूमधाम से विवाह करने के बाद एक दुल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को हनीमून पर ले गया, लेकिन दुल्हन ने जो कदम उठाया उसे जानकार न सिर्फ उसका पति भौचक्का रह गया बल्कि वह अब न्याय का दरवाजा खटखटा रहा है। उसने अब न्याय के लिए कोर्ट में आवेदन लगाए है।

एक माह पूर्व ही किया था विवाह

खबरों के तहत अलीगढ़ के गुरुद्वारा रोड पर रहने वाले युवक ने आगरा कैंट की रहने वाली युवती से नवंबर माह में बड़े धूम-धाम के साथ अपनी बारात ले गया और विवाह किया था। 8 दिसंबर 2022 को वह और उसकी पत्नी हनीमून मनाने के लिए उत्तराखंड गए, जंहा 9 दिसंबर को ऋषिकेश में घूमने के बाद वंहा के बस स्टैंड के नजदीक होटल में एक कमरा ले लिया। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने उसको चाय पिलाई और चाय में ही कुछ नशे की चीज दे दी, जिसको पीने के बाद वह बेहोश हो गया।

सारा सामान लेकर हुई फरार

पति का कहना था कि रात तकरीबन 2 बजे उसका नशा टूटा तो देखा कि पत्नी कमरे में नही है और उनका टूरिस्ट बैंग भी कमरे से गायब है। जिसके चलते वह होटल के लोगो से जानकारी लिया। उन्होने बताया कि महिला शाम तकरीबन 7 बजे सामान लेकर चली गई। जिसके बाद वह पुलिस को इसकी सूचना दिया। पुलिस ने पतासाजी की तो जानकारी आई की महिला बस से दिल्ली चली गई। जिसके बाद वह अपने घर वालों के साथ ही महिला के मायके वालों को भी जानकारी दी।

ससुराल वालों ने कंहा भूल जाओं

पति ने जब मायके वालो से इस सबंध में जानकारी दी तो उन्होने कंहा उसे अब भूल जाओं, उन्होने लड़की का राज खोल दिया और बताया कि वह एक गैंगस्टार के सम्पर्क में है। बताया जाता है कि वह पूर्व में ही लव मैरिज कर ली थी।

युवक ने इस सबंध में उत्तराखंड के साथ ही अलीगढ़ और आगरा पुलिस को लिखित जानकारी दी, कोई कार्रवाई न होने के चलते वह अब कोर्ट में आवेदन दिया है, तो वही उसकी पत्नी ने मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर उसे नोटिस भेजा है।

Next Story