उत्तरप्रदेश

रक्षाबंधन पर CM Yogi का बड़ा ऐलान, Uttar Pradesh की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी महिलाएं

रक्षाबंधन पर CM Yogi का बड़ा ऐलान, Uttar Pradesh की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी महिलाएं
x

Uttar Pradesh Latest News: भाई बहन के आपसी प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक है। बहनों को खुश करने भाई राखी बंधवाने के बाद बहनों को कुछ न कुछ उपहार अवश्य देंगे। लेकिन इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश की सरकारी बसों में बिना टिकट यात्रा करने की छूट दी है। लेकिन यह कुछ तय समय के लिए है। आइए इसके बारे में जानकारी ले।

क्या है मुख्यमंत्री की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस रक्षाबंधन में घोषणा करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की बहने सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सीएम ने अपनी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि रक्षाबंधन के लिए बहन और बेटियां महिलाएं सभी 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 तक उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मातृशक्ति को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन

जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन सावन के महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। पूर्णिमा की यह तिथि 30 अगस्त को सुबह 10ः58 से शुरू हो जाएगी। पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सूर्योदय के बाद 7ः4 तक है। पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10ः58 से होने के बाद भी राखी नहीं बंध पाएगी।

बताया गया है कि 30 अगस्त को 10ः43 मिनट से भद्रा प्रारंभ हो जाएगा। भद्रा काल में रक्षाबंधन नहीं मनाया जा सकता। भद्राकाल का समापन 30 अगस्त को रात 9ः2 तक रहेगा। ऐसे में भद्राकाल समाप्त होने के बाद रक्षाबंधन मनाया जा सकता है। यानी कि बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

वहीं कई जगह रात के समय राखी बांधना उपयुक्त नहीं माना जाता। कहने का मतलब यह कि भले ही 30 अगस्त को रात 9ः2 पर भद्राकाल समाप्त हो जाएगा उसके बाद भी रात के समय कई जगह राखी नहीं बांधी जायेगी। ऐसे में कहा गया है कि 31 अगस्त को सूर्यादय से लेकर सुबह 7ः4 बजे तक राखी राखी बांधना सबसे उत्तम बताया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story