उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू, योगी की छवि बदलने की कोशिश

Uttar Pradesh में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू, योगी की छवि बदलने की कोशिश
x
Uttar Pradesh में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू, योगी की छवि बदलने की कोशिश...लखनऊ : 2022 में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश के सभी कार्यक्रम निरस्त करके अचानक लखनऊ पहुंच गई हैं। राजभवन में भी तैयारियां हो रही हैं, इससे तय माना जा रहा है कि 28 या 29 मई को योगी सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

लखनऊ : 2022 में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश के सभी कार्यक्रम निरस्त करके अचानक लखनऊ पहुंच गई हैं। राजभवन में भी तैयारियां हो रही हैं, इससे तय माना जा रहा है कि 28 या 29 मई को योगी सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व आईएएस एके शर्मा का डिप्टी सीएम बनना तय है। वहीं, केशव प्रसाद मौर्या को उार प्रदेश भाजपा की कमान सौंपते हुए ओबीसी चेहरे के साथ भाजपा चुनाव में जा सकती है। 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उार प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। उस दौरान मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे।

कोरोना के चलते तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया था। यूपी में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। इसमें तीन नए चेहरे भी थे।

यह है उारप्रदेश के मंत्रिमंडल में संख्या

उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मौजूदा समय में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं, यानी कुल 54 मंत्री हैं। इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं। ऐसे में योगी सरकार अगर अपने कैबिनेट से किसी भी मंत्री को नहीं हटाती है तो भी 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। चुनावी साल है, इसलिए योगी सरकार कैबिनेट में कुछ नए लोगों को शामिल कर प्रदेश के सियासी समीकरण को साधने का दांव चल सकती है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story