उत्तरप्रदेश

आगरा/100 यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 यात्री घायल, अन्य को.....

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बस में 100 के करीब यात्री सवार थे। ओवरलाड बस तेज रफतार से जारी थी और बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे उसकी सड़क पर ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली हैं। सभी घायलों को इनाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात के समय खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में एक सैकड़ा से ज्यादा यात्री सवार थे।

एत्मादपुर की सर्कल ऑफिसर अर्चना सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि बस ओवरलोड थी। घटाना के कारणों का पता नही चल पाया हैं। माना जा रहा है रात के समय ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरे बस में बैठाकर गंतब्य के लिए रवाना किया गया। वहीं घायलों केा अस्पात भेजा गया। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत सामान्य है।

हादसे का सबसे बड़ा कारण ओवरलोड माना जा रहा है। प्रशासन की लाख प्रयास के बाद भी बसों में आवरलोडिंग बंद नही हो रही है। ज्यादा लाभ कमाने के उद्देश्य से यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड किया जा रहा हैं।

Next Story