उत्तरप्रदेश

गंगा नदी में नाव पलटी, 3 छात्राएं लापता, नाविकों ने बचाई 1 महिला की जान

गंगा नदी में नाव पलटी, 3 छात्राएं लापता, नाविकों ने बचाई 1 महिला की जान
x
वाराणसी और मिर्जापुर बार्डर के पास गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया।

वाराणसी। वाराणसी और मिर्जापुर बार्डर के पास गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि नाव में सवार होकर गंगा नदी पार करना छात्राओं को भारी पड़ गया। नाव अचानक नदी की धार में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 3 छात्राएं तथा एक महिला सवार थी। इस हादसे में नाव पर सवार तीन छात्राएं लापता हैं। वहीं एक महिला को स्थानीय मल्लाहों ने सुरक्षित निकाल लिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जाता है कि यह हादसा अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम रैपुरिया स्थित गंगा किनारे हुआ। हादसे की जानकारी होते ही मौके पवर मिर्जापुर व वाराणसी पुलिस पहुंच गई हैं साथ ही गोताखोरों की मदद से लापता तीनों छा़त्राओं की तलाश की जा रही है।

भंडारे से लौट रहे थे नाव सवार

बताया जाता है कि नाव में सवार 3 छात्रा और 1 महिला सूरदास आश्रम पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर वापस अपने घर जा रही थी। हर वर्ष सूरजदास आश्रम में भंडारे का आयोजन होता है। नाविक को मिलाकर नाव में कुल 5 लोग सवार थे। बताया जाता है कि नाव जैसे ही गंगा नदी के बीच धार में पहुंची वह अचान पटल गई। वहां पानी ज्यादा होने और नदी का बहाव तेज होने की वजह से लेगा सम्भल नहीं पाये।

ये हुए हादसे के शिकार

इस हादसे में प्रमिला यादव 18 वर्ष पुत्री नखड़ू यादव ,गुड़ीया यादव 15 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव, सच्चू यादव 10 वर्ष पुत्री बालकिशुन यादव तीनो निवासी ग्राम टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी लापता हैं तो वहीं सुशीला यादव 50 व नाविक ग़ोलू साहनी पुत्र कल्लू साहनी को अन्य नाविकों ने बचा लिया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story