उत्तरप्रदेश

UP: कमल वाले दीपक से रोशन होंगे भाजपा कार्यकर्ताओं के घर, दरवाजे पर लगेंगे BJP के तोरण द्वार

UP Election 2022
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कमल वाले दीपक से रोशन होंगे भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के घर।

Uttar Pradesh: इस बार की दीपावली भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कुछ अलग ही होने वाली है इसके लिए भाजपा संगठन ने तैयारी करते हुए निश्चित किया है कि प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के घर कमल वाले दीपक जलाए जाएं। वहीं हर कार्यकर्ता के घर के मुख्य दरवाजे पर भाजपा का तोरण द्वार लगाया जाएगा। दोनों ही चीजें भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को दीपावली गिफ्ट के स्वरूप भेंट करने जा रही है। इसके लिए लगभग सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। भाजपा कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है।

चुनाव से पहले नवाचार

कमल वाला दीपक और भाजपा का तोरण द्वार कार्यकर्ताओं को दिया जाना चुनाव के पहले नवाचार ही है। जिन कार्यकर्ताओं को पिछले 5 वर्ष कोई तवज्जो नहीं मिली उन्हें अब फिर संगठित करने के लिए या कहे नई जान फूंकने के लिए दीपावली पर भाजपा के प्रतीक का गिफ्ट दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में करीब 30 लाख सक्रिय कार्यकर्ता हैं। दीपक और तोरण द्वार इन सभी कार्यकर्ताओं को देने की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। अब रह गया है तो सिर्फ लिस्टिंग कर कार्यकर्ताओं के हाथ में गिफ्ट का पहुंचना।

हर जिलों में तैयार हो रही लिस्ट

जानकारी के अनुसार दीपावली पर जो गिफ्ट भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं को देना चाह रही है वह हर हाल में उन तक पहुंचे इसकी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। साथ ही यह भी ध्यान दिया जा रहा है की कोई भी कार्यकर्ता छूटने न पाए। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के भाजपा कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की विधिवत लिस्ट तैयार की जा रही है। प्रदेश के सभी 30 लाख कार्यकर्ताओं तक दीपक पहुंचाने का कार्य अपने आप में चुनौती भरा है। कोई भी छूटने न पाए इसका विशेष ख्याल रखते हुए जिला अध्यक्ष से लेकर वार्ड अध्यक्ष तक लोग लिस्टो की जांच कर हर कार्यकर्ता के यहां दीपक पहुंचाने का कार्य पुरजोर से कर रहे हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story