उत्तरप्रदेश

Bijnor Accident News: शादी कार्यक्रम से लौट रही कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की मौत 3 लापता

Bijnor Accident News Car
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) में शादी कार्यक्रम से लौट रही कार तालाब में गिरी गई।

Bijnor Car Accident: शादी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 3 लापता बताए जा रहे हैं। कार में 7 लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 5ः00 बजे का बताया जा रहा है। शादी कार्यक्रम में शामिल होकर सभी सातों लोग कार से वापस जा रहे थे।

शादी समारोह से वापस जा रहे थे घर

जानकारी के अनुसार चंद्रपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गोपाल के यहां बेटी की शादी थी। इस शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह 5ः00 बजे 7 लोग कार में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। अभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर तालाब में समा गई।

स्थानीय लोग दौड़े, पर बचा नहीं पाए

जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग तालाब की ओर तोड़कर लोगों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन कार तालाब में उल्टी हुई गिर गई थी। ऐसे लोगों को निकालना मुश्किल हो रहा था। लोगों ने इसकी सूचना हादसे के तुरंत बाद पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला।

इनके मिले शव

जानकारी के अनुसार कार से अक्षय, विशाल, रजत व प्रताप शाम के 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। दीपक व अन्य 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा चलाया जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में तालाब में अन्य 3 लोगों की तलाश जारी है। तालाब के गहरे पानी में गोताखोरों को उतारा गया है जो लापता की तलाश कर रहे हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story