उत्तरप्रदेश

यूपी में नगरीय निकाय चुनाव की हुई घोषणा, 17 निगम, 200 नगरपालिका और 545 नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी

UP Nagar Nikay Chunav News
x
UP Nagar Nikay Chunav News: यूपी में होने वाले नगरी निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है।

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2022: यूपी में होने वाले नगरी निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। घोषणा के आधार पर मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस संबंध में विधिवत जानकारी दी है। होने वाले इस नगरी निकाय चुनाव में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी की गई है। 12 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। आइए देखें आरक्षण की पूरी लिस्ट।

क्या है निकायों की स्थिति

नगर विकास मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 762 निकाय हैं। वही कुल वार्डो की संख्या 13965 है। 17 नगर निगम, 200 नगर परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं।

आरक्षण की स्थिति

200 नगरपालिका परिषदों में 9 एससी महिला, 18 एससी पुरुष, 18 ओबीसी महिला, 36 ओबीसी पुरुष और 40 से के लिए आरक्षित की गई है। अनारक्षित वर्ग के लिए 79 सीटें हैं।

545 नगर पंचायत मैं अनुसूचित जाति के लिए 73, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, पिछड़ा वर्ग के लिए 147, महिलाओं के लिए 107 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 217 से पर आरक्षण किया गया है।

इसी तरह 17 नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए 2, पिछड़ा वर्ग के लिए 4, महिलाओं के लिए 3 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 8 सीट निर्धारित की गई है।

महापौर अध्यक्षों की आरक्षण

इसी तरह 760 निकायों में महापौर अध्यक्ष सीटों के लिए आरक्षण जारी किया गया है। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष 545 सीटों में से एससी के लिए 73, ओबीसी के लिए 147, महिलाओं के लिए 107 और अनारक्षित के लिए 217 सेट रखी गई है।

अधिसूचना 12 दिसंबर के बाद

आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना के 7 दिनों तक आपत्ति मंगाई गई है। आपत्तीयो का निस्तारण करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। बताया गया है कि 12 दिसंबर तक सरकार सभी कार्य पूरे कर चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकती है।

Next Story