उत्तरप्रदेश

गोरखपुर / तीन बच्चों की अम्मा को हुआ 7वीं के छात्र से प्यार, घर छोड़कर दोनो लापता

गोरखपुर। आमतौर पर कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में लोगों को कुछ नहीं दिखता। तभी तो गोरखपुर के कैपियरगंज में प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग दंग हैं। एक 3 बच्चों की मां को 7वीं में पढ़ने वाले छात्र से प्यार हो गया है। दोनो घर छोड़कर भाग गये हैं तो वहीं महिला के बच्चे मां के न रहने पर परेशान हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के कैपियरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को अपने ही मोहल्ले के एक 7वीं के 14 वर्ष के छात्र से प्यार हो गया। महाशिवरात्रि के दिन महिला उस छात्र के साथ मेला घूमने गई और वापस दोनो लौटकर घर नहीं आये।

बताया जाता है कि जब महिला और नाबालिग छात्र पहले भी आपस में बाते किया करते थे। छात्र घर भी आता था। लेकिन किसी को शंका नही होती थी। वहीं महिला के पति ने बताया कि महिला काफी समय से उससे अलग रहती थीं लेकिन उसे कोई संदेह नही हुआ।

वहीं बताया गया है कि जब से महिला लापता है उसका फोन भी बंद आ रहा है। महिला के घर वापस न लौटने पर जब परिजन ढ़ूढने निकले तो पता चला कि वह लडका भी लापता है। काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नही चला तो पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

वही पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। यह पूरा मामला पुलिस की जांच में सामने आया है। लेकिन अभी दोनो का कहीं अता-पता नही है।

Next Story