उत्तरप्रदेश

Agra Hospital Fire News: बुधवार सुबह अस्पताल में लग गई आग, डॉक्टर की बेटी सहित 3 की मौत, कई घायल

Agra Hospital Fire News: बुधवार सुबह अस्पताल में लग गई आग, डॉक्टर की बेटी सहित 3 की मौत, कई घायल
x
Agra Hospital Fire: आगरा के शाहगंज क्षेत्र के जगनेर में संचालित आर मधुराज अस्पताल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई।

Agra Hospital Fire News: आगरा के शाहगंज क्षेत्र के जगनेर में संचालित आर मधुराज अस्पताल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में डॉक्टर की बेटी समेत भर्ती अन्य 3 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 4 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। देश के अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में इस तरह आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

भाग गया पूरा स्टाफ

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगनेर रोड पर संचालित आर मधुराज अस्पताल में रोगियों को बेसमेंट में भर्ती किया जा रहा था। वही अस्पताल की दूसरी मंजिल में अस्पताल संचालक का परिवार रहता था। आगजनी की इस घटना में यह स्पष्ट हो रहा है कि सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। ना ही अस्पताल संचालित करने के मापदंडों का ही पालन किया जा रहा था।

भाग गया अस्पताल का स्टाफ

आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। बताया जाता है कि आग लगने के बाद अस्पताल का पूरा स्टॉप अपनी जान बचाने भाग खड़ा हुआ। लोगों द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

दूसरे अस्पताल में शिफ्ट हुए रोगी

आगजनी की इस घटना में 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल मे शिफ्ट किया गया। जहां निकाले गए लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Next Story