- Home
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- Agra: सौ फीट गहरे...
Agra: सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम

Agra / आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में थाना फतेहाबाद (Fatehabad) के निबोहरा (Nibohra)में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मासूम बोरवेल में गिर गया। यह घटना सोमवार की सुबह हुई।
जानकारी के मुताबिक घर के सामने बच्चे खेल रहे थे। वहीं पास में खुले सौ फीट गहरे बोरवेल में मासूम गिर गया।
गिरने वाले बच्चे का नाम शिवा पुत्र छोटेलाल ग्राम धरियाई बताया जा रहा है। जब शिवा बोरवेल में गिरा तो साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी बच्चो के परिजनों को दी। परिवार में हड़कंप मच गया।
हादसे की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।
इस वक्त बच्चे का बचाव अभियान चालू है। उप्र पुलिस के साथ NDRF की भी मदद ली जा रही है। शिवा को ऑक्सीजन देने की कोशिशे भी की जा रही है। सभी उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।