उत्तरप्रदेश

32 दिन बाद ताड़ के पेड़ से नीचे उतारा गया बुजुर्ग, पत्नी की मार के डर से चढ़ गया था पेड़ पर

32 दिन बाद ताड़ के पेड़ से नीचे उतारा गया बुजुर्ग, पत्नी की मार के डर से चढ़ गया था पेड़ पर
x
UP Mau News: प्रशासन ने ताड़ के वृक्ष पर चढ़े हुए व्यक्ति के लिए हल निकालते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर एक योजना बनाई और कामयाब भी हो गये।

UP Mau News: शोले नामक फिल्म में प्रेमिका को पाने के लिए हीरो ऊंची टंकी पर चढ़ जाता है। यह तो सभी ने देखा हेगा। लेकिन यहां बात जरा उल्टी है। यहां एक शख्स पत्नी के डर के मारे 100 फिट ऊंचे ताड़ के पेड़ (Palm Tree) पर 32 दिनों चढ़ा हुआ था। पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं आ रहा है। लेकिन प्रशासन इसके लिए हल निकालते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर एक योजना बनाई और कामयाब भी हो गये।

बुलाए गये एक्सपर्ट

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले (Mau District) के कोपागंज थाना इलाके के बसारथपुर गांव (Basarathpur Village) का है। यहां रहने वाले रामप्रवेश पत्नी की मार से तंग आकर ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया था। लोगों के समझाने के बाद भी नीचे नहीं आ रहा था। ऐसे में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर योजना बनाई।

कारगर रही योजना

ताड़ के पेड़ पर चढ़े रामप्रवेश को नीचे उतारेने के पुलिस ने योजना बनाते हुए पेड़ पर तेजी के साथ चढ़ने वाले युवकों को बुलाया। गांव के लोगों के एकत्र किया गया। एक बड़ा सा जाल मंगाया गया। गांव के लोगों ने रामप्रवेश से बात करनी शुरू की। जब रमप्रवेश बात करने में रम गया तो कुछ युवक तेजी के साथ ताड़ के पेड़ पर चढ़ गये।

बताया जाता है कि जब लड़के पेड़ पर चढ़े उस समय रामप्रवेश को पता ही नहीं चला। उनके चढ़ते ही एकत्र गांव के लोगों ने पेड़ के चारों ओर जाल फैला दिया। पुलिस का इशारा मिलते ही पेड़ पर चढे़ युवक ने रामप्रवेश को धक्का देकर गिरा दिया। और रामप्रवेश सीधे जाल में आकर गिर गया। उसे चोट भी नहीं आई।

ग्रामीण हुए खुश

बताया जाता है कि रामप्रवेश को समझाने का दौर कई दिन तक चला लेकिन वह पेड़ से नीचे उतरने के तैयार नही था। लेकिन पुलिस, परिवार और रिश्तेदार के लोगों ने हार नहीं मानी। काफी सोच-विचार के बाद यह योजना बनाई गई कामयाबी मिल गई। बताया जाता है कि जैसे ही रामप्रवेश ताड़ के पेड़ के नीचे गिरे सभी जोर-जोर से आवाज करने लगे।

ऐसे चल रहा था भोजन पानी

रामप्रवेश के भोजन पानी की व्यवस्था घर से ही चल रही है। पेड़ से एक नीचे रस्सी लटक रही है घर के लोग भोजन पानी बांध देते हैं। रामप्रवेश उसे खींचकर खा लेते हैं। रात में किसी समय पेड़ से उतरकर शौच इत्यादि से निवृत्त होकर पुनः पेड़ पर चढ़ जाता था।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story