उत्तरप्रदेश

एक परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, फंदे पर पति, पत्नी फर्स पर तो बिस्तर पर मृत मिली बेटी, कारण अज्ञात

एक परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, फंदे पर पति, पत्नी फर्स पर तो बिस्तर पर मृत मिली बेटी, कारण अज्ञात
x
आगरा में एक परिवार के सामूहिक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

आगरा। आगरा में एक परिवार के सामूहिक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना स्थल के आसपास रह रहे लोगों का कहना है कि आखिर किस कारण से एक हंसता खेलता परिवार समाप्त हो गया। जब देर सुबह तक घर में कोई हलचल होता नही दिया और कार्यालय के एक कर्मचारी की आने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवजा खुलवा कर देखा तो उसके भी होष उड़ गये। प्रत्यक्ष दर्शियों तथा पुलिस ने बताया है कि महिला फर्स पर पडी थी। वही उसका पति फंदे से लटक रहा था। बीटियां बिस्तर पर पडी थी।

मौत के कारण अज्ञात

मिली जानकारी के अनुसार आगरा में सिकंदरा के पश्चिम पुरी स्थित बंसी बिहार में शुक्रवार सुबह एक घर में पति-पत्नी के शव मिलने की सनसनी फैल गई। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल निर्मित हो गया। मरने वालों में योगेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची मिश्रा हैं। उनकी दो बेटी आध्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली हैं। जिसमें एक बेटी मृत मिली है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस आत्महत्या को कोई भी कारण सामने नहीं आये है। बताया गया है कि मृतक योगेश मिश्रा आगरा में ऑनलाइन बैटरी-इनवर्टर का व्यापार करते थे। पश्चिमपुरी के बंसी बिहार में निवास के साथ ही एक मकान में ऑफिस बना रखा। वहीं खबरों की माने तो कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन अभी इस बारे में पुलिस कुछ नहीं कह रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story