उत्तरप्रदेश

सिर्फ 34 रूपए में एक लीटर पेट्रोल! जानिए क्या है आपके शहर में डीजल-पेट्रोल का रेट...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:03 AM GMT
सिर्फ 34 रूपए में एक लीटर पेट्रोल! जानिए क्या है आपके शहर में डीजल-पेट्रोल का रेट...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार स्थिरता के बाद कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को पेट्रोल की 72.95 रुपए /LTR और डीजल 65.11 रुपए /LTR की रेट से बिका। वहीं बीते शनिवार को लोकसभा में चर्चा के बाद लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतों और गिरावट हो सकती है।

सिर्फ 34 रुपए में एक लीटर पेट्रोल! लोकसभा सदन में हुई चर्चा में कहा गया कि अगर टैक्स और कमीशन हटा लिया जाए तो दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल की कीमत मात्र 34 रुपए और डीजल की कीमत 38.67 रुपए रह जाएगी। यह जवाब में वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने एक जवाब में यह जानकारी दी। शुक्ल ने बताया कि एक लीटर पेट्रोल पर डीलरों को 96.9% टैक्स व कमीशन पड़ता है। डीजल पर यह 60.3 फीसदी है।

शुक्ल ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान पेट्रोल पर लगभग 73 हजार करोड़ और डीजल पर 1.5 लाख करोड़ रुपए का उत्पाद शुल्क जुटाया है। चालू वित्त वर्ष के पहले 6 माह में पेट्रोल पर 25 हजार करोड़ और डीजल पर 46 हजार करोड़ रु. जुटाए हैं। मंत्री ने बताया कि बीते अक्टूबर में ईंधन की कीमतों से निपटने के लिए सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इससे सरकार को लगभग सात हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

कैसे कम होगा दाम? पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन बदलती हैं। उदाहरण के लिए 19 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 70.63 रुपए प्रति लीटर थी। इसमें 17.98 रुपए उत्पाद शुल्क, 15.02 रुपए राज्य वैट और 3.59 रुपए डीलर के कमीशन शामिल थे। अगर इन कमीशनों और टैक्स को हटा दें तो पेट्रोल की कीमत 34.04 रुपए हो जाएगी।

कैसे जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट अगर आपको अपने शहर में हर रोज पेट्रोल व डीजल का भाव जानना चाहते हो तो आप अपने मोबाइल फोन में भारतीय तेल यानी IOCL app डाउनलोड कर सकते हैं, जिस पर हर रोज ताजा भाव अपडेट होते हैं। इसके अतिरिक्त कस्टमर केयर मोबाइल नंबर के जरिए "पेट्रोल पंप का RSP Dealer Code" लिखकर उसे 92249 92249 पर SMS कर सकते हैं। इसके जवाब में आपको उस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का भाव मामूल हो जाएगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story