उमरिया

सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा वाहन पेड़ से टकराया, एक मृत-दो घायल

सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा वाहन पेड़ से टकराया, एक मृत-दो घायल
x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

उमरिया: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के कारण वाहन में सवार एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घटना को लेकर दुख जताया है। यह घटना चंदिया थाने के ग्राम देवरा की बताई गई है।

रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था वाहन

बताया गया है कि वाहन सिवनी से शहडोल स्थित मुख्यमंत्री के रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। कार्यक्रम में वाहनों को राशन आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होना था। शहडोल जाते हुए जैसे ही वाहन चंदिया थाना के देवरा के समीप पहुंचा तेज रफतार में वाहन चला रहा चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुआ वाहन पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना के कारण वाहन में सवार छिंदवाड़ा निवासी विनीत वंदेलाल की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक गोविंद टेकाम और वाहन में बैठा अरूण भलवी घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से मृतक और घायलों को चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। साथ ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story