उमरिया

UMARIA NEWS: पत्थर खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत, मौके पर पहुंचा प्रशासन

Rewa
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया (Umaria) में पत्थर खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

उमरिया (Umaria) पत्थर खदान में बने तालाब नुमा गड्ढे में डूब जाने से दो बच्चों के मौत हो गई। उनके साथ नहाने गए अन्य दो बच्चों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन हादसे की सूचना पुलिस को दी। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के पश्चात जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं। बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

निगहरी गांव में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के निगहरी गांव मे निजाम क्रेशर के बगल मैं पत्थर निकालने के बाद बने तालाब मुबा गड्ढे मैं गांव के ही नहाने जाते थे। बताया जाता है कि रविवार की सुबह शिवम पुत्र रघुवीर सिंह गौड़ उम्र 6 वर्ष व अनुज सिंह पुत्र कमल सिंह गौड़ उम्र 5 वर्ष, राहुल सिंह उम्र 5 वर्ष व जीतू सिंह 5 वर्ष चारों बच्चे खदान में नहाने गए हुए थे।

डूब गए दो बच्चे

बताया जाता है शिवम सिंह गौड़ और अनुज सिंह नहाने के लिए कपड़े उतार कर जैसे ही तालाब के अंदर घुसे वह गहरे पानी में चले गए। दौरान बाहर रहे जीतू सिंह और राहुल सिंह ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। जिसके पश्चात मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों की तलाश में जुट गए। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी होने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वही मौके पर पहुंचे कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद देने की बात कही है।

क्रेशर संचालकों की मनमानी

हादसे के बाद गांव के लोगों ने क्रेशर संचालकों के मनमानी का विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर संचालक गिट्टी बनाने के लिए जमीन का सीना चीर कर पत्थर निकाल लेते हैं। लेकिन उस गड्ढे में मिट्टी आदि डालकर फीलिंग नहीं की जाती। जिससे बरसात के दिनों में पानी भर जाता है और अक्सर बच्चे नहाने के दौरान हादसे के शिकार हो रहे हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story