उमरिया

Umaria : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देखने को मिल रही बाघ शावकों की फौज

News Desk
27 May 2021 6:30 PM GMT
Umaria : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देखने को मिल रही बाघ शावकों की फौज
x
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गश्ती के दौरान दल को बाघ शावकों की लंबी फौज देखने को मिली है। जिनमें 2 से 6 महीने तक के 16 शावक या इससे अधिक हो सकते हैं। तो वहीं 6 से 12 महीने के बीच के 35-40 की संख्या में शाावकों को देखा गया है। उक्त जानकारी फील्ड डायरेक्टर विंसेंट रहीम ने दी है। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालकबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत हाल ही में गश्ती के दौरान इन बाघ शावकों को देखा गया है।

बताया गया है कि मानपुर परिक्षेत्र के बड़खेडा बीट के अंतर्गत एक गुफा में बाघों के 2 नवजात शावक गश्ती के दौरान देखे गए हैं। इसी तरह पनपथा कोर परिक्षेत्र के चन्सुरा में लगभग 3 माह के 2 शावक पनपथा बफर के बिरूहली क्षेत्र में 3 माह के 2 शावक धमोखर के बदरेहल एवं रायपुर क्षेत्र में 6 माह के दो-दोशावक देखे गए हैं। पनपथा बफर परिक्षेत्र में 3 माह के 2 शावक, पनपथा कोर परिक्षेत्र में 3 माह के 2 शावक, मानपुर में नवजात 2 शावक देखे गए हैं।

इसी तरह कल्लवाह परिक्षेत्र में 8-10 माह के चार शावक, ताला परिक्षेत्र में बाघिन टी.17 के 4-5 शावक, पतौर परिक्षेत्र में 8-12 माह के 12 शावक, धमोखर परिक्षेत्र में 6 माह के 4 शावक, मगधी परिक्षेत्र में 10-12 माह के 5 शावक तथा खितौली परिक्षेत्र में 8-12 माह के 4 शावक की पुष्टि परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा की गई है। बाघ शावकों के जन्म से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन में प्रसन्नता व्याप्त है।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

आपको बता दें कि ताला परिक्षेत्र के पर्यटन जोन में बाघिन टी.17 के 4 शावकों ने निरंतर पर्यटकों को आकर्षित किया है। हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा एक साल तक के बाघों की जानकारी एकत्रित की गई। जिसमें यह पाया गया कि 41 बाघ शावक के गश्‍ती के दौरान ट्रैप कैमरा में या प्रत्यक्ष रूप से देखे जाने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

पिछली गणना के अनुसार बांधवगढ़ में बाघों की संख्या 124 है जबकि वास्तव में यह संख्या 130 से भी ज्यादा मानी जाती है। इसमें एक साल से कम वाले बाघों को शामिल नहीं किया गया है। यदि यह संख्या भी शामिल कर दी जाए तो बांधवगढ़ में बाघों की संख्या पौने दो सौ के करीब पहुंच जाती है।

Next Story