उमरिया

UMARIA : Corona Curfew के बाद भी नहीं रुक रहीं दुर्घटनाएं, चार लोगों की मौत

UMARIA : Corona Curfew के बाद भी नहीं रुक रहीं दुर्घटनाएं, चार लोगों की मौत
x
उमरिया। प्रदेश भर में कोरोना कफ्र्यू लागू होने के बाद भी दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोई न कोई घटना आये दिन हो रही हैं। जिसका सबसे कारण है कि पुलिस प्रशासन कोरोना कफ्र्य का कड़ाई से पालन नहीं करा पा रहा है। आपको बता दें कि जिले में दो दिनों के अंदर विभिन्न दुर्घटनाओं मे 4 लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो लोगों की डूबने से, एक की सर्पदंश से जबकि एक ने खुदुकशी से अपनी जान गंवा दी।

इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतग्रत ग्राम करकटी मे मासूम रागनी पिता लम्बू सिंह गोंड 10 साल की बांध मे डूब जाने से मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक रागनी दोपहर करीब 3 बजे गांव के एक जलाशय मे नहाने गई थी, इस दौरान अचानक वह गहरे पानी मे समा गई।

नदी में डूबने से मौत

नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मछेहा मे एक युवती की जोहिला नदी मे डूबने से मौत हो गई। मृतका का नाम बुधनी बाई पिता प्रताप सिंह गोंड़ बताया गया है। बुधनी बाई गत दिवस नदी के सरवरा घाट मे नहाने गई थी। बताया गया है कि पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चली गई। काफी देर तक जब महिला नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। तभी उसके कपड़े नदी के घाट पर दिखाई दिये। कुछ ही देर मे बुधनी का शव निकाल लिया गया।

फांसी और सर्पदंश से गई जान

मिली जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद थाना के ही गदहा दफाई मे जीवन पिता ददलू सिंह बेलदार की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। दूसरी ओर मानपुर थाना अंर्तगत शिवघाट मोहल्ला मानपुर मे एक युवक ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। मृतक का नाम छोटू पिता मीरू बैगा निवासी पत्तहाई टोला मानपुर बताई गई है। पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Next Story