उमरिया

उमरिया में ट्रेन हादसों में दो लोगों की गई जान, युवक का एक हाथ व दोनों पैर कटकर हुआ अलग

Sanjay Patel
11 Sep 2023 12:34 PM GMT
उमरिया में ट्रेन हादसों में दो लोगों की गई जान, युवक का एक हाथ व दोनों पैर कटकर हुआ अलग
x
MP News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को हुए दो रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक के शरीर के कई अंग कटकर अलग हो गए।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को हुए दो रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक के शरीर के कई अंग कटकर अलग हो गए। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसे किस वजह से हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

इनकी हुई हादसे में मौत

दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जिनमें से एक युवक का एक हाथ और दोनों पैर कटकर अलग हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा खलेसर फाटक के समीप का बताया गया है। जिसमें सोमवार की सुबह मुख्यालय स्थित लालपुर निवासी दुलीचंद पिता श्यामचंद प्रजापति उम्र 39 वर्ष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना ज्वालामुख रेल फाटक के समीप हुई। यहां रोहित पिता मोहन राजपूत उम्र 30 वर्ष भी ट्रेन में आ गया। जिसकी हादसे में मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

अलग-अलग रेल हादसों में दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह ट्रेन की चपेट में कैसे जाए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बताया गया है कि हादसे में एक मृत युवक के दोनों पैर और बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। दोनों ही मामलों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Next Story