उमरिया

एमपी के उमरिया में दो दिन से लापता पति-पत्नी का शव खाई में मिलने से मचा हड़कम्प

Sanjay Patel
11 Jun 2023 10:52 AM GMT
एमपी के उमरिया में दो दिन से लापता पति-पत्नी का शव खाई में मिलने से मचा हड़कम्प
x
MP News: मध्यप्रदेश में उमरिया जिले में पति-पत्नी का शव खाई में पाए जाने के बाद हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। दंपत्ति दो दिन से लापता बताए गए हैं।

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले में पति-पत्नी का शव खाई में पाए जाने के बाद हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। दंपत्ति दो दिन से लापता बताए गए हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को खाई से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। खाई में पति-पत्नी का शव मिलने की खबर से मौके पर लोगों का हुजूम जुट गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामला उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धवईझर के जंगल का है। यहां पहाड़ी से धवईझर निवासी पति-पत्नी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दोनों की लाश पाई गई। बताया गया है कि नरेश सिंह 22 वर्ष और उसकी पत्नी गोली बाई 19 वर्ष ने पहाड़ी से छलांग लगा दी। तकरीबन 70 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदने के कारण दोनों की मौत हो गई। इस दौरान जंगल में गए एक व्यक्ति को बदबू आई और उसने देखा कि वहां लाश पड़ी हुई है। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण आपसी कलह हो सकता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ससुराल में पत्नी के साथ रहता था युवक

युवक नरेश सिंह कटरिया निवासी था जो अपनी पत्नी गोली बाई के साथ ससुराल धवईझर में ही रहता था। गोलीबाई दो बहनें थीं। बड़ी बहन अपने पति के ससुराल में रहती है। जबकि गोली बाई शादी के बाद से ही पति के साथ अपने मायके में ही रहती थी। जहां पर वह अपने पिता की देखभाल करती थी। यहां जंगल के बीच स्थित लगभग 70 फीट की ऊंचाई से कूदकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी होते ही दोनों परिवार सदमे में हैं। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को बरामद किया। इनके आत्महत्या करने के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद हो सकता है। जांच के बाद ही असली कारण सामने आ सकेंगे।

Next Story