उमरिया

जनता की सुख-समृद्धि को लेकर चल रही प्रदेश सरकार: मीना सिंह : Umaria News

जनता की सुख-समृद्धि को लेकर चल रही प्रदेश सरकार: मीना सिंह : Umaria News
x
उमरिया। प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने पाली जनपद के ग्राम पंचायत कुरकुचा अंतर्गत अनुसूचित जन जातीय बस्ती विकास योजना अंतर्गत ग्राम कुनकुनी में 4.97 रुपए की लागत से पुलिया निर्माण और 10.77 रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन किया।

उमरिया (Umaria News) प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने पाली जनपद के ग्राम पंचायत कुरकुचा अंतर्गत अनुसूचित जन जातीय बस्ती विकास योजना अंतर्गत ग्राम कुनकुनी में 4.97 रुपए की लागत से पुलिया निर्माण और 10.77 रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मीना सिंह ने कहा कि प्रदेश का विकास और जनता की सुख समृद्धि में वृद्धि के एजेण्डे को लेकर प्रदेश सरकार चल रही है। कोरोना काल में जब उद्योग धंधे बंद से हो गए थे, प्रदेश के राजस्व में लगातार कमीं आ रही थी, उसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास को धीमा नही पड़ने दिया। उन्होंने प्रदेश के बाहर काम करने वाले श्रमिकों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचानें तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने का अभियान चलाया।

महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण करने हेतु ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्व सहायता समूहों का गठन कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए दायित्व सौंप रही है। अब महिलाएं पार्किंग संचालन, स्व सहायता समूहों द्वारा आजीविका केन्द्रों का संचालन, दीदी कैफे, स्कूली विद्यार्थियों के गणवेश, बांस एवं माटी से बाजार की मांग के अनुसार नये-नये शिल्पों का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम नेहा सोनी, सीईओ जनपद पंचायत दीक्षा जैन, मुख्य अभियंता हेमंत संकुले, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सैयाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next Story