उमरिया

Umaria Police Reshuffle: एमपी उमरिया के पुलिस विभाग में फेरबदल, एसपी ने जारी की 37 कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची

Sanjay Patel
9 Sep 2023 9:42 AM GMT
Umaria Police Reshuffle: एमपी उमरिया के पुलिस विभाग में फेरबदल, एसपी ने जारी की 37 कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची
x
MP News: उमरिया जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में पदस्थ कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान में पदस्थापना के लिए आदेश जारी किए हैं।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में पदस्थ कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान में पदस्थापना के लिए आदेश जारी किए हैं। जिन कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है उनमें कुल 37 नाम शामिल हैं। ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट एसपी निवेदिता नायडू ने जारी कर दी है।

एसपी उमरिया ने किया फेरबदल

एसपी द्वारा शुक्रवार को जारी की गई स्थानांतरण सूची में 37 नाम शामिल हैं। जिनमें जिले में पदस्थ सूबेदार, 4 उपनिरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 11 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, 17 आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनको नवीन पदस्थापना में आमद देने के निर्देश एसपी द्वारा दिए गए हैं। जारी सूची में सूबेदार शरद श्रीवास्तव को रक्षित केन्द्र कंट्रोल रूम प्रभारी, उन निरीक्षक अमित कुमार पटेल को थाना प्रभारी यातायात, उपनिरीक्षक मुकेश मर्सकोले को चौकी प्रभारी अमरपुर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह को रक्षित केन्द्र उमरिया, कार्यवाहक उप निरीक्षक अवधेश सिंह राठौर को थाना नौरोजाबाद, सहायक उप निरीक्षक कोमल प्रसाद दिवान को थाना मानपुर, सउनि अशोक ठाकुर को थाना इंदवार, कार्यवाहक सउनि लालमणि सिंह को थाना इंदवार, सउनि बालमीक प्रजापति को रक्षित केन्द्र (रीडर शाखा) पदस्थ किया गया है।

इन्हें भी मिली नवीन पदस्थापना

एसपी द्वारा जारी की सूची में इन पुलिस कर्मियों के नाम भी शामिल हैं। प्रधान आरक्षक सतानंद कोल को थाना मानपुर, का. प्रधान आरक्षक थान सिंह धुर्वे को चौकी अमरपुर, का. प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह को चौकी अमरपुर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह को चौकी अमरपुर, का. प्रधान आरक्षक नितेश दुबे को थाना इंदवार, का. प्रधान आरक्षक आकाश दास को थाना मानपुर, सूर्य प्रकाश शुक्ला को थाना मानपुर, जयभान सिंह को चौकी घुनघुटी, विनोद मार्को को चौकी सिविल लाइन, लखन पटेल को चौकी घुनघुटी, दिनेश सिंह धुर्वे को महिला थाना पदस्थ किया गया है। वहीं आरक्षक देवेन्द्र चौधरी को थाना नौरोजाबाद, नीरज दुबे को महिला थाना, प्रदीप सिंह को थाना मानपुर, निलेश दिग्गर को थाना यातायात, विकाश मिश्रा को थाना मानपुर, उपेन्द्र को थाना इंदवार, नरेन्द्र कुमार सुल्खे को थाना नौरोजाबाद नवीन पदस्थापना दी गई है। आरक्षक भीमसेन सिंह मार्को को थाना नौरोजाबाद, अवधेश दाहिया को थाना नौरोजाबाद, महिला आरक्षक मोनी गुप्ता को चौकी सिविल लाइन, प्रमोद जाटव को थाना पाली, आरक्षक मोहम्मद शाहबुल को थाना पाली, संजय गौलिया को सायबर सेल, तोप राम कुमरे को थाना नौरोजाबाद, वाकिफ खान को थाना इंदवार, रोहित जाटव को चौकी बिलासपुर और आरक्षक राकेश कुमार कोल को थाना मानपुर नवीन पदस्थापना दी गई है।

Next Story