
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- दुष्कर्म के आरोपी को...
दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

एमपी पुलिस पर हमला
उमरिया। दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई नरोजाबाद पुलिस पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एसआई वेद प्रकाश ठाकुर घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार बाजारपूरा के बारा मोहल्ले में दुष्कर्म के आरोपी गोलू उर्फ प्रमोद को पुलिस पकड़ने गई थी। बताया जाता है कि वेद प्रकाश ठाकुर अपने साथी के साथ आरोपी को पकड़ने जानकारी ले रहे थे इसी दौरान आरोपी प्रमोद ने उन पर हमला कर दिया।
शहडोल अस्पताल रेफर
घटना की जानकारी होते ही नौरोजाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल एसआई को अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहडोल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पकड़ा गया आरोपी
हादसे के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार गोलू करीब 3 महीने पहले एक दुष्कर्म के मामले का संदेही रहा है वही उस पर नरोजाबाद स्थित लव-कुश ऑटोमोबाइल पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस दोनों ही मामलों में उसे गिरफ्तार करने काफी समय से प्रयासरत थी।
बताया जाता है कि दुष्कर्म का आरोपी प्रमोद बहुत ही शातिर है। काफी समय से पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में है। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता है। लेकिन इस बार पुलिस पर हमला करने के बाद की गई घेराबंदी में वह पुलिस से बच न सका।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




