उमरिया

एमपी के उमरिया में लापरवाही पड़ी महंगी, कलेक्टर ने तीन कर्मचारियों को किया निलंबित

Sanjay Patel
29 May 2023 11:12 AM GMT
एमपी के उमरिया में लापरवाही पड़ी महंगी, कलेक्टर ने तीन कर्मचारियों को किया निलंबित
x
MP News: मध्यप्रदेश में उमरिया में कार्य में लापरवाही बरतना तीन कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। इन पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने इन्हें निलंबित कर दिया है।

मध्यप्रदेश में उमरिया में कार्य में लापरवाही बरतना तीन कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। इन पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने इन्हें निलंबित कर दिया है। कर्मचारियों, अधिकारियों को कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। सौंपे गए दायित्वों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन्हें किया निलंबित

उमरिया में कलेक्टर द्वारा कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. कृष्णदेव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत बहनों के खाते को आधार से लिंक कराने और खाते को डीबीटी इनेबिल्ड के कार्य में पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली रामकिशोर साकेत, राजबली बहरोलिया और पर्यवेक्षक महिला व बाल विकास विभाग संध्या शुक्ला मानपुर की ड्यूटी लगाई थी। कलेक्टर ने गूगल मीट से लाडली बहना के कर्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों की समीक्षा की गई। लापरवाही मिलने पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है।

समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सौंपे गए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आधार लिंक व डीबीटी इनेबिल्ड कराने के कार्य में जिला स्तर से प्रत्येक बैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जनपद पंचायत से प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. कृष्णदेव त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लापरवाही पर राजबली बहरोलिया, रामकिशोर साकेत पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत करकेली और संध्या शुक्ला पर्यवेक्षक मानपुर को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया बनाया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें।

Next Story