उमरिया

MP : मंत्री के काफिले में शामिल स्कार्पियो ने युवक को कुचला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
MP : मंत्री के काफिले में शामिल स्कार्पियो ने युवक को कुचला
x
उमरिया / MP News : आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह के काफिले में दौड़ रहे स्कार्पियो वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रव

MP : मंत्री के काफिले में शामिल स्कार्पियो ने युवक को कुचला

उमरिया / MP News : आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह के काफिले में दौड़ रहे स्कार्पियो वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की बताई गई है। मिली जानकारी अनुसार मंत्री मीना सिंह का काफिला उमरिया से मानपुर जा रहा था। इसी दौरान घंघरी के पास दुर्घटना हो गई। बताया गया है कि मंत्री के काफिले में शामिल स्कार्पियो वाहन ने युवक को कुचल दिया। जिसके युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे।

झारखण्ड से मजदूरी करने आया था उमरिया

MP : मंत्री के काफिले में शामिल स्कार्पियो ने युवक को कुचला

मृतक युवक रिंकू कोल झारखंड का रहने वाला बताया गया है। जो उमरिया में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई जहां खड़े युवक को कुचल दिया। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

BEST HELMETS ON AMAZON

अन्य MP न्यूज़ :

सिर्फ कलेक्टर ही कर सकेंगे ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, मिले अधिकार : MP NEWS

MP News उज्जैन : रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी कार, दो की मौत, आगे पुलिस कर रही..

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story