उमरिया

एमपी के उमरिया में पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती, दीवार पर यह लिखा सुसाइड नोट

Sanjay Patel
4 May 2023 9:36 AM GMT
एमपी के उमरिया में पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती, दीवार पर यह लिखा सुसाइड नोट
x
MP News: एमपी उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। युवक के शव के पास उसकी पत्नी भी बेहोश हालत में पाई गई।

एमपी उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। युवक के शव के पास उसकी पत्नी भी बेहोश हालत में पाई गई। जिसको बेहोशी की हालत में बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा पाया गया है। जिसको कोयले से लिखा गया है। उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह है मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवम पिता किशोरी बैगा 25 वर्ष रविवार को अपने गृहग्राम लोढ़ा से अपने ससुराल आया था। यहां वह शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। शिवम और उसकी पत्नी नीतू घर पर थे। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान शिवम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी नीतू को भी बेहोशी की हालत में पाया गया। जिसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

सुसाइड नोट में यह लिखा

घटना की सूचना ग्राम चरगवां के सरपंच ने नौरोजाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम का शव जमीन पर पड़ा हुआ पाया। जबकि समीप ही उसकी पत्नी भी बेहोशी की हालत में पाई गई। दीवार पर कोयले से सुसाइड नोट भी लिखा पाया गया। जिसमें लिखा था कि हम दोनों मर रहे हैं। हमारा पोस्टमार्टम न किया जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इनका कहना है

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना पंचायत के सरपंच द्वारा दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर युवक मृत अवस्था में पाया गया। वहीं अचेत अवस्था में उसकी पत्नी भी मिली। प्रारंभिक जांच में पत्नी द्वारा आपसी विवाद की कुछ बात सामने आ रही है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Story