उमरिया

मध्य प्रदेश के धार में मानवता हुई तार-तार, महिला को निर्वस्त्र कर की पिटाई

Rewa MP News
x
मध्य प्रदेश के धार में महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले (Dhar) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना घटित हुई। जिसमें एक महिला के घर में घुसे 4 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे निर्वस्त्र घसीटते हुए सड़क पर ले आए। बीच सड़क पर उसे ले जाकर पीटा गया। मार-पीट कर रहे लोगों का कहना था कि महिला की बुरी नजर है। इस महिला के बरे नजर का प्रभाव यह है कि उनके घर का कोई न कोई व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है। मारपीट के दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है तो वही एक अन्य आरोपी की तलाश आ रही है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार धार जिले के सिंघाना के पास मांडवी गांव की रहने वाली एक महिला को गांव के ही 4 लोगों ने मिलकर निर्वस्त्र कर पीटा है। घटना 6 अक्टूबर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि लोगा को शंका थी कि उक्त महिला बुरी नजर वाली है। जिसकी वजह से उनके घर में लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं।

घर में घुसकर की पिटाई

बताया जाता है चार आरोपियों ने मिलकर महिला के घर में घुस गए। उसे अपशब्द कहते हुए गाली दे रहे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे निर्वस्त्र कर घसीटते हुए घर के बाहर सड़क तक ले गए जहां बेरहमी से पिटाई की गई। महिला उनसे छोड़ देने के लिए कहती रही। आरोपियो के पैर पकड़ रही थी लेकिन इन्हे दया नही आई और उसे बेरहमी से पीटते रहे।

वीडियो वायरल

इस मारपीट के दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं बाद में महिला ने भी थाने में लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story