उमरिया

ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, नाराज परिजनों ने हाइवे में लगाया जाम

satna news
x

सांकेतिक तस्वीर 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया (Umaria) में ढ़ाबा संचालक की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Umaria / उमरिया। ढाबा संचालक का छत-विक्षत हालत में शव बुधवार की सुबह शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ओव्हर ब्रिज के नीचे पाया गया है। मृतक की पहचान अनिल वर्मन के रूप में की गई है।

घटना एमपी के उमरिया की है। सूचना पाकर पहुची पुलिस मौत मामले में जांच कर रही है वही आरोपियों तक पहुचने के लिया डॉगस्काड की भी मदद ली गई है।

लाश के पास मिली गोली और शराब की बॉटल

मौके वारदात पर पहुची पुलिस को लाश के पास ही बंदुक की गोली और शराब एवं पानी की बॉटल मिली है। पुलिस उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस का मानना है कि घटना के पूर्व शराब की पार्टी की गई और फिर विवाद के बीच युवक को बदमाश गोली मार कर भाग गये। जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

हाइवे में परिजनों ने लगाया जाम

हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने बांधवगढ़-ताला नेशनल हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिये। वही सूचना पर पहुची पुलिस परिजनों को समझाइस देते हुये 24 घंटे का समय मांगा है। जिसके बाद परिजनों का आक्रोश शांत हो पाया और हाईवें से जाम खुलवाया गया।

पास में ही चलता था ढ़ाबा

बताया जा रहा है कि मृतक अनिल वर्मन घटना स्थल के पास ही चाय-पानी का ढ़ाबा संचालित करता था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि ढ़ाबा के नजदीक हुई घटना की असली वजह क्या है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story