
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- बांधवगढ़ पहुंचे बॉलीवुड...
बांधवगढ़ पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी: एमपी पुलिस ने Sunil Shetty की कार रोंकी, एक्टर को देख फोटो खिंचाई; बांधवगढ़ नेशनल पार्क में न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी न्यू ईयर 2023 सेलिब्रेट करने और छुट्टियां मनाने के लिए एमपी के बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंचे हुए हैं. लेकिन उसके पहले उन्हें डिंडोरी पुलिस ने रोंक लिया. जब वीवीआईपी और दूसरे स्टेट के नंबर की कार को देखा और रोका तो एक्टर को देखकर पुलिसकर्मियों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा, पुलिस वालों ने सुनील शेट्टी के साथ फोटो खिचाई.
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park) पहुंचे हुए हैं. गुरुवार रात जबलपुर के रास्ते बांधवगढ़ नेशनल पार्क जाते समय डिंडोरी जिले के शहपुरा नगर पहुंचे तो वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इस पर अभिनेता कार से बाहर निकले और उन्हें देखकर पुलिस वाले भौचक्के रह गए. जैसे ही बात फैली दौरान वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई. मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उनको सुरक्षित गाड़ी में बिठाया. गाड़ी के अंदर बैठने के बाद अपने फैन्स को इशारों से बात करते नजर आए.
sunil shetty bandhavgarh national park
वाहन चेकिंग कर रहें पुलिसकर्मियों ने सुनील शेट्टी की कार रोंकी
दरअसल, न्यू ईयर के लिए एमपी पुलिस वाहनों की सख्त चेकिंग कर रही है. इसी दौरान महाराष्ट्र के नंबर प्लेट वाली एक वीआईपी गाडी शाहपुरा से गुजर रही थी. पुलिस ने कार को रोका. कार रुकने के बाद एक्टर खुद ही कार से बाहर आ गए, उन्हें देख पुलिसकर्मियों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने एक्टर के साथ फोटो खिचवाई. देखते ही देखते वहां पर भीड़ इकठ्ठा होने लगी.
भीड़ इकट्ठा होते देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरखित गाडी में बैठाया और आगे की तरफ रवाना कर दिया. फैंस को देख सुनील शेट्टी से भी नहीं रहा गया. उन्होंने बोला तो कुछ नहीं लेकिन कार के अंदर से उन्होंने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और इशारों में बताया की वे छुट्टियां मनाने बांधवगढ़ नेशनल पार्क जा रहें हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




