उमरिया

एमपी के उमरिया में तीन दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, लगाया 5-5 हजार का जुर्माना, जानिए कलेक्टर को आखिर खुद क्यों करनी पड़ी कार्रवाई

MP Umaria News
x
MP Umaria News: 1 जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक (Singal use plastic) के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

MP Umaria News: देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी इसका उपयोग धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा बाजार का निरीक्षण किया गया। प्लास्टिक का उपयोग करने वाले तीन दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का निर्देश दिया गया।

गौरतलब है कि 1 जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक (Singal use plastic) के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद भी इसका जमकर उपयोग किया जा रहा था। कलेक्टर को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होने निरीक्षण कर प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

चलाया था जागरूकता अभियान

बताया गया है कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्व में जागरूकता अभियान चलाया था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस संबंध में दुकान संचालकों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इसके प्रतिबंधित होने की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा दुकान संचालकों की बैठक आयोजित कर सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद होने की जानकारी दी गई थी। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग न करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद दुकान संचालकों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा था।

क्या कहते हैं दुकान संचालक

जिले के दुकान संचालकों की माने तो हमारे पास जो ग्राहक आते हैं वह झोला या बैग लेकर नहीं आते, जिसके कारण हमें पन्नी रखनी पड़ती है। अगर हम सामान की जगह झोले में सामान ग्राहक को देते हैं तो वह हमें काफी महंगा पड़ता है। इसी कारण से हमें मजबूरी में पन्नी का उपयोग करना पड़ रहा है। अगर ग्राहक अपने साथ झोला या बैग सामान लाने के लिए लाने लगे तो हमें न तो पन्नी रखने की ही जरूरत पडे़ और बेचने की। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जब दुकान संचालक पन्नी देंगे ही नहीं तो ग्राहक खुद ब खुद अपने घर से झोला या बैग सामान रखने के लिए लाना शुरू कर देंगे।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story