उमरिया

4 दोस्तों की सोन नदी में डूबने से मौत: 8 दोस्त शहडोल से पिकनिक मनाने आए थे, SDRF की टीम ने शवों को निकाला

4 दोस्तों की सोन नदी में डूबने से मौत: 8 दोस्त शहडोल से पिकनिक मनाने आए थे, SDRF की टीम ने शवों को निकाला
x
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में पिकनिक मनाने सोन नदी में गए 8 दोस्तों में से दो लड़के और दो लड़कियां नदी में फोटो खींचने के लिए उतरे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

उमरिया। बुधवार दोपहर को उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में पिकनिक मनाने गए 8 दोस्तों में से 4 की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दोस्तों का यह ग्रुप शहडोल से सोन नदी के चकदेही घाट पर पहुंचा था और नदी के बीच जाकर फोटो खींचने की कोशिश कर रहा था। एसडीआरएफ की टीम ने शवों को निकाला।

मृतकों की पहचान पंकज सिंह (20), शशांक श्रीवास्तव (18) और दो सगी बहनें पलक सिंह (19) और पायल सिंह (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 8 दोस्तों में से दो लड़के और दो लड़कियां नदी में फोटो खींचने के लिए उतरे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको डूबता देख बाकी दोस्तों ने शोर कर मदद मांगी।

जानकारी मिलते ही बिरसिंहपुर पाली और घुनघुटी पुलिस मौके पर पहुंची। तीन शवों को पहले बाहर निकाला गया। एक शव नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। तब जाकर चौथा शव मिल सका।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story