उज्जैन

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए विराट-अनुष्का: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला में कोहली ने अनुष्का संग की पूजा अर्चना

Aaryan Puneet Dwivedi
4 March 2023 12:31 PM IST
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए विराट-अनुष्का
x

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए विराट-अनुष्का

Virat-Anushka attended the Bhasma Aarti of Mahakal: Kohli worshiped with Anushka in Rudraksh's garland and dhoti-sola at Mahakaleshwar temple in Ujjain

शनिवार की सुबह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain) पहुंचे। दंपति ने यहां सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती (Bhashma Aarti) की। महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों नंदी हॉल में बैठें रहें।

बता दें हाल ही में इंदौर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार की सुबह 4 बजे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां दोनों बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए।

महाकाल दर्शन के बाद वीरुष्का ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए विराट ने जय महाकाल कहा। जबकि अनुष्का ने कहा की भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लग रहा है।

भष्म आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। इस दौरान विराट कोहलीगले में रुद्राक्ष की माला और मस्तक पर चन्दन का त्रिपुंड लगाकर धोती-सोला पहने हुए थे। जबकि अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आई। दर्शन के बाद दोनों लगभग डेढ़ घंटे तक नंदी हाल में बैठें रहें।

वृन्दावन से की थी नए साल की शुरुआत

इन दिनों अक्सर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मौका मिलते ही मंदिरों और आध्यात्मिक जगहों का रुख कर रहें हैं। पिछले साल के अंत में दोनों ने उत्तराखंड स्थित कैंची धाम जाकर सिद्ध नीम करौली बाबा का दर्शन किया था। इसके बाद नए साल में दोनों वृन्दावन पहुंचे। दोनों यहां भी बाबा नीम करौली आश्रम गए। यहां अनुष्का, कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे दो दिनों तक वृन्दावन में रुके थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे और संतों से मुलाक़ात की।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story