उज्जैन

उज्जैन : कोविड वार्ड में लगी आग, भर्ती थे 80 मरीज, 4 झुलस जाने से गंभीर

उज्जैन। ( Ujjain News in Hindi)  :   उज्जैन के एक निजी अस्पताल में आग लग गई। जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को देने के साथ ही दमकल को दी गई। जब अस्पताल में आग लगी उस समय 80 मरीज भर्ती थे। खिडकी के कांच तोडकर भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। सभी रोगियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वही बताया गया है कि 4 रोगी बुरी तरह झुलस गये हंै।

यहां हुई आगजनी

मिली जानकारीे के अनुसार उज्जैन के फ्रीगंज में पाटीदार हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के दूसरी मंजिल में अचानक से आग लग गई। आग लगने की जानकारी वार्डबाॅय को सबसे पहले हुई। कोविड वार्ड से धुआं निकलता देख वार्डबाॅय ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी।

खिडकी तोड कर निकाले गये रोगी

आग लगने की जानकारी होते ही अस्पताल अमला बचाव कार्य में जुट गया। साथ ही इसकी जानकारी फयार ब्रिगेड को दी गई। साथ ही अस्पताल कर्मचारियों ने खिडकी के कांच तोडकर मरीजों को निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच फायरब्रिगेड की 4 गाडियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

सार्ट सर्किट से लगी आग

हॉस्पिटल प्रबंधन के बताए अनुसार आग की वजह शॉर्ट सर्किट है। लेकिन अस्पताल में आग लगने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। भीषण आग लगने के बाद अस्पताल में शयरन नहीं बजा।

दूसरे अस्पताल में सिप्ट किये गये रोगी

बताया जाता है कि आग लगने के बाद सभी भर्ती 80 रोगियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी को दूसरे अस्पतालों मंे सिप्ट किया गया। आग की लपटों में आ जाने से 4 रेागी झुलस गये है।

Next Story